तेजस्वी यादव ने नीट एग्जाम में OBC के लिए उठाया आरक्षण का मुद्दा, कहा- मोदी सरकार को OBC से घृणा क्यों?

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीट एग्जाम में पिछड़ा और अतिपिछड़ा कैंडिडेट्स के लिए आरक्षण का मुद्दा उठाया. नीट एग्जाम के जरिये मेडिकल संस्थानों में होने वाले एडमिशन में ओबीसी छात्रों को आरक्षण की सुविधा नहीं मिल पा रही है. जिसे लेकर तेजस्वी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ट्वीट कर कहा कि ‘’मोदी सरकार ने मेडिकल एंट्रेंस NEET के अखिल भारतीय कोटा में पिछड़ों का आरक्षण लागू किए बिना ही प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर हज़ारों पिछड़े/अतिपिछड़े वर्गों की पीठ में ख़ंजर घोंपने का काम किया है.BJP, RSS और केंद्र सरकार, पिछड़े वर्गों के सभी हक़ों को छिन उन्हें हलाल कर रही है.”

एक अन्य ट्वीट में नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि “मोदी सरकार क्यों नहीं चाहती कि पिछड़े वर्गों के छात्र डॉक्टर बने? आख़िर भाजपा को देश के 60% फ़ीसदी से अधिक आबादी वाले पिछड़े और अतिपिछड़ों से नफ़रत क्यों है? नीतीश कुमार जैसे BJP के सहयोगी NEET परीक्षा में पिछड़ों का आरक्षण ख़त्म करवाने पर क्यों तुले है? मोदी जी OBC से घृणा क्यों?”

आपको बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी NEET 2021 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मंगलवार, 13 जुलाई 2021 को जारी कर दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का लिंक एक्टिव कर दिया गया है. आप सीधे एनटीए नीट की वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.