कल के बाद बिहार विधान परिषद की 24 सीटें खाली हो जाएंग. 75 सदस्यों वाले विधान परिषद में मात्र 51 सदस्य ही रह जाएंगे. 24 MLC का कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म होने वाला है. ये वे MLC हैं, जो स्थानीय निकाय से निर्वाचित होकर विधान परिषद पहुंचे हैं. अब जब तक बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव नहीं हो जाता है. तब तक ये सभी इंतजार करेंगे. आपको बता दें कि इन 24 में से 4 सीटें पहले से रिक्त हैं.
16 जुलाई को जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें संतोष कुमार सिंह, टुन्नाजी पांडेय, सलमान रागिब, रीना यादव, राधाचरण साह, मनोरमा देवी, राजन कुमार सिंह, सच्चिदानंद राय, बबलू गुप्ता का नाम शामिल है. दिलीप कुमार जायसवाल, संजय प्रसाद, अशोक कुमार अग्रवाल, दिनेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार, हरिनारायण चौधरी, राजेश राम, नूतन सिंह, सुमन कुमार, आदित्य नारायण पांडेय और रजनीश कुमार का कार्यकाल भी पूरा हो रहा.

इसके अलावा 4 सीटें पहले से खाली है. रीतलाल यादव के दानापुर से विधायक बन जाने बाद से यह सीट खाली है. RJD से सीतामढ़ी MLC दिलीप राय जदयू में शामिल होकर विधायक बन गए. वहीं, JDU के MLC मनोज कुमार यादव विधायक बन गए. दरभंगा से जीते BJP MLC सुनील कुमार सिंह का निधन हो गया है. स्थानीय प्राधिकार की चार सीटों में पटना, भागलपुर-बांका, सीतामढ़ी-शिवहर और दरभंगा खाली हैं.