बिहार में बीजेपी और जदयू दोनों अलग- अलग पार्टियां हैं, सीएम नीतीश कुमार के मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नई नीति भले ही बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में लागू की गई है. लेकिन योगी सरकार के इस बड़े फैसले की तपिश बिहार की राजनीति तक पहुंच रही है. सूबे के नेता नई नीति पर अपनी-अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं. वहीं, बिहार एनडीए के नेता कानून को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा प्राप्त हो जाए तो जनसंख्या का दर घटेगा.

उन्होंने कहा कि अभी तक के आकड़े के हिसाब से जनसंख्या दर घट रहा है. लड़कियों को पढ़ाना चाहिए. शिक्षा के क्षेत्र में जो कमी है उसे दूर कर लड़कियों को आगे बढ़ाना चाहिए. बीजेपी और जेडीयू अलग-अलग पार्टी है. हमारी अपनी विचारधारा है. बिहार में NDA की सरकार चल रही है. उनकी विचारधारा को हगम नहीं रोक सकते हैं. वे अपनी और हम अपनी बात रखते हैं. जो हिसाब है, उस हिसाब से बिहार और देश में काम होते रहता है.

बीजेपी –जेडीयू के अलग-अलग विचारधारा वाले सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि विचार में व्यक्ति-व्यक्ति में अंतर होता है, यहां तो पार्टी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है. महिलाओं को जिस तरह से बिहार में सीएम नीतीश आगे बढ़ा रहे हैं. रोजगार और अन्य क्षेत्र में महिलाएं अपर हो रही है. महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है.

गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पास किया है. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा कि  जनसंख्या नियंत्रण पर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित करके ही प्रजनन दर को कम किया जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.