बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने अभी-अभी उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु का निरीक्षण किया. यह सेतु उत्तर और दक्षिण बिहार के लिए लाइफ लाइन है. यहां सुपर स्ट्रक्चर का काम प्रगति पर है और इसी वित्तीय वष में पूरा होना है. काम कितनी प्रगति पर है और उसकी क्वालिटी क्या है, इसका जायजा लेने के लिए वे पहुंचे थे.

मिल रही जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गांधी सेतु के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को कई निर्देश दिए. दरअसल, गांधी सेतु पर निर्माणाधीन सुपर स्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है. इसे 2021-22 तक निर्माण कार्य पूरा होना है. मंत्री नितिन नवीन के निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग और एनएचएआई के वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से साफ कहा कि काम की गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं होनी चाहिए. साथ ही यह टाइमली पूरा हो. उन्होंने कहा कि बिहार में तेजी से विकास का काम हो रहा है. पुल के अलावा व्यापक पैमाने पर सड़क का भी निर्माण कराया जा रहा है.