Weather Update: बिहार में 48 घंटे का मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा जिलों का हाल

बिहार में अभी मौसम सुहाना ही रहेगा. कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट 24 से 48 घंटे का है. मौसम विभाग के अनुसार, कम से कम 20 जुलाई तक सूबे के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं. आकाश में बादल छाए रहेंगे. कहीं घना तो कहीं हल्के बादल रहेंगे.

मौसम विभाग ने आज सोमवार को 24 से 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है. इसके तहत पटना समेत 20 जिलों में भारी बारिश होगी तो बाकी के 18 जिलों में हल्की-मध्यम बारिश के संकेत हैं. इस दौरान ठनका गिरने की भी घटना होगी. जबकि कल रविवार को रोहतास व अन्य जिलों में कुल पांच लोगों की मौत वज्रपात से हो गई है. वहीं मौसम विभाग ने वज्रपात के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बारिश के दौरान बाहर नहीं निकलने को कहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण और सीतामढ़ी. दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल. दक्षिण-मध्य बिहार में पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी. दरअसल, राजस्थान से बिहार होते हुए नागालैंड तक ट्रफ रेखा गुजर रही है. इस वजह से मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. इससे पूरे सूबे में बारिश का माहौल बन रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.