मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बीच बकरीद के बहाने मुस्लिम पार्षदों को अपने पक्ष में करने में दोनों खेमा बुधवार को जुटा रहा। डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला मेयर के भावी प्रत्याशी राकेश पिंटू समेत कई पार्षदों के साथ एक-एक मुस्लिम पार्षद के घर पहुंचे। दूसरी ओर सशक्त स्थाई समिति के सदस्य नंदकुमार प्रसाद भी कई पार्षदाें के साथ सभी मुस्लिम पार्षदाें के घर पहुंच उन्हें शुभकामना दी।
बहरहाल, नगर निगम की वर्तमान सियासत में डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला की राह अासान हाेती दिख रही है। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आगामी 23 जुलाई को बहस हाेनी है। उनके डिप्टी मेयर बने रहने काे लेकर उनके समर्थक पार्षद काफी उत्साहित हैं। एक खास रणनीति के तहत सशक्त स्थाई समिति के सदस्य नंदकुमार प्रसाद साह सुबह-सुबह मुस्लिम पार्षदों के यहां पहुंचे।

हालांकि, उन्हाेंने किसी से सियासत की बात नहीं की। उधर, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी का आशीर्वाद नहीं मिलने से मेयर सुरेश कुमार का खेमा मायूस है। मेयर व डिप्टी मेयर के अविश्वास प्रस्ताव के बीच अब विधानसभा चुनाव के दौरान कौन किसके पड़ाव में पहुंचता था यह चर्चा भी शुरू हो गई है।
चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन मंत्री व विधानसभा के भाजपा कैंडिडेट सुरेश शर्मा के साथ किसी स्थान पर मेयर सुरेश कुमार मौजूद हैं। यह फोटो विजेंद्र चौधरी खेमा को हाथ लग गया है। इस फोटो को भी भुनाया जा रहा है। फिलहाल नगर निगम प्रशासन ने 23 को अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए बुलाई गई बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद 24 काे मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक है।