दुनियाभर में कोरोना की लहर तेज, एक हफ्ते में 12% बढ़े मरीज, भारत के 13 राज्यों में खतरे की घंटी

भारत समेत पूरे विश्व में कोरोना के आंकड़े हाल के दिनों में बढ़े हैं. भारत में रोजाना मिलने वाले नए कोरोना मामले 40 हजार के आस-पास बने हुए हैं. वहीं, विश्व में पिछले हफ्ते कोरोना के 34 लाख नए मामले सामने आए हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के 3.4 मिलियन से अधिक नए मामले सामने आए, जो कि इससे पिछले सप्ताह की तुलना में 12 परसेंट अधिक है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि मौतों की की संख्या में लगातार गिरावट जारी है. पिछले सप्ताह दुनियाभर में कोरोना से लगभग 57,000 लोगों की मौत हुई थी.

यह पाया गया है कि COVID-19 मामलों में सबसे अधिक वृद्धि पश्चिमी प्रशांत (वेस्टर्न पैसिफिक) और यूरोपीय देशों में हुई है. डब्ल्यूएचओ ने पिछले हफ्ते कहा था कि कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इंडोनेशिया, ब्रिटेन, ब्राजील, भारत और अमेरिका में थे.

भारत की बात करें तो कोरोना की दूसरी लहर के बाद हुए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 40 करोड़ लोगों पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा  है. इस सर्वे में यह भी कहा गया कि 6 साल से अधिक आयु वाली देश की आबादी के दो तिहाई हिस्से में सार्स-सीओवी-2 एंटीबॉडी पाई गई है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 41,383 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 507 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कोरोना के 38,652 ठीक हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading