मुज़फ़्फ़रपुर: रिटायर्ड आईपीएस का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर गिराेह कर रहा ठगी, दाे माेबाइल नंबर भी चिह्नित किए गए

काेल्हुआ पैगंबरपुर के गांधी नगर में रह रहे रिटायर्ड आईपीएस सुकन पासवान के नाम व फाेटाे से साइबर शातिराें ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। इससे उनके दाेस्ताें काे मैसेज भेजकर रुपए की मांग की जा रही है। सुकन काे उनके कुछ मित्राें ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हाेंने अहियापुर थाने में एफआईआर कराई है। हाल ही में एएसपी पश्चिमी सैयद इमरान मसूद के नाम पर भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का खुलासा हुआ था।

इसमें एक शातिर काे यूपी से गिरफ्तार किया गया था। अब दूसरे रिटायर्ड अाईपीएस अधिकारी के फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी का रैकेट चलाए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सर्विलांस सेल सक्रिय है। साइबर सेल पटना से भी मामले में मदद लेकर पुलिस जांच जुटी है। सुकन का फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के मामले में दाे माेबाइल नंबर भी चिह्नित किया गया है।

दाेनाें नंबराें के धारक का नाम पते की जानकारी लेने के लिए माेबाइल कंपनी से कैफे की मांग की गई है। बता दें कि पहले भी एक दर्जन से अधिक अधिकारी और व्यवसायी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फर्जीवाड़ा रैकेट चलाए जाने की एफआईआर दर्ज करा रखी है। हालांकि, अब तक उन मामलाें में पुलिस के स्तर से बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

नग्न वीडियाे काॅल कर ब्लैकमेल करने वाली लड़कियाें के गिराेह का भी नहीं लगा सुराग
शहर के कई लाेग नग्न हाेकर वीडियाे काॅल के बाद ब्लैकमेलिंग करने वाली लड़कियाें के गिराेह से परेशान हैं। कई व्यवसायी, प्राेफेसर और राजनीतिक दलाें से जुड़े नेताओं काे इसका शिकार बनाया गया है। जिसकी कई एफआईआर भी मिठनपुरा, काजी माेहम्मदपुर और ब्रह्मपुरा थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक पुलिस इस गैंग काे नहीं पकड़ पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.