गया: पर्यटन मंत्री ने विकास योजनाओं का किया ऑनस्पॉट निरीक्षण

गया जिला में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने मोक्ष और ज्ञान की धरती गया-बोधगया का दौरा किया और जिले में विभिन्न पर्यटक स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों का ऑनस्पॉट निरीक्षण किया और बाद में जिला पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने अपने दो दिवसीय दौरे में विभिन्न स्थलों का दौरा करने के बाद कहा कि बोधगया में 136 करोड़ की योजनाओं पर बिहार सरकार की विशेष नजर है ।पर्यटन स्थलों के विकास के लिये गया -बोधगया अतिथि गृह ,तारा मंडल ,सड़क निर्माण , नदी पर पुल निर्माण ,ढुगेश्वरी में बुद्ध प्रतिमा , ढुगेश्वरी पहाड़ व प्रेत शिला पहाड़ , ब्रह्मयोनि पर रोपवे का निर्माण ,कोटेश्वर धाम ,बांकेबजार और अन्य स्थलों की विकास कार्यों की जानकारी लिये हैं।इन स्थलों पर चल रहे कई कार्य तेज गति से चल रहें हैं जबकि कई योजनाओं में काम की प्रगति काफी धीमी है।इसको लेकर अधिकारियो के साथ बैठक में सभी अड़चनों को दूर करते हुए काम की प्रगति तेज करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं मीडिया के प्रतिनिधियों ने बोधगया में पर्यटन विभाग से कराये गये कार्य की देखरेख नहीं होने के सवाल उठाया तो मंत्री ने इस मामले को लेकर अधिकारियों से बात करने और विभाग द्वारा पूर्व में कराये गये योजनाओं के के रखरखाव की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।गौरतलब है कि बोधगया में दोमुहान के पास सम्बोधी द्वार और यात्री सेड पर्यटन विभाग के पैसे से बनाया गया है, लेकिन उसकी देखरेख नहीं होने के कारण द्वार की स्थिति बदतर हो गयी है।करोड़ों की राशी से द्वार का सौंदर्यीकरण पर्यटकों को लुभाने के लिए किया गया था।निर्माण के बाद इसे नगर पंचायत बोधगया के हवाले कर दिया गया था पर नगर पंचायत के अधिकारियों ने मेंटेन नहीं किया।दोमुहान से महाबोधि मंदिर रास्ते के बीच में एक भी बेहतर शौचालय का निर्माण नहीं किया गया हैं ,जिसस यहां आने-जानेवाले पर्यटकों को काफी परेशानी होती है।

इसके साथ ही कोरोना की वजह से बोधगया के होटल एवं ट्रेवल एजेंसी का खस्ता हालत की ओर मंत्री का ध्यान दिलाया गया।होटल एवं ट्रेवल एजेंसी से जुड़ें सैकड़ों लोग बेरोजगार होकर आर्थिक तंगी झेल रहें हैं वहीं सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान की भी बिजली बिल होटल संचालक से वसूली जा रही है जिससे राहत देने की मांग होटल एसोसिएशन द्वारा पहले से ही की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.