अघोरिया बाजार चौक पर शनिवार की रात सड़क पर अश्व मोबाइल व थाने की पुलिस गश्त करती रही। मार्केट का निजी गार्ड भी तैनात था। फिर भी पीछे मार्केट में तीन दुकानों का ताला काट कर चोर 20 लाख की संपत्ति ले गए। रविवार की सुबह मार्केट का गेट खुला तो अंदर तीन दुकानों के ताले टूटे थे। शटर खुला था। कपड़ा दुकान की मालकिन गौडी देवी ने 17 लाख रुपए के 36 बंडल साड़ी, लहंगा और सलवार सूट के कपड़े चोरी होने का दावा किया है। गौडी के आवेदन पर काजी मोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले से 95 हजार रुपए नकद भी चाेर ले गए।

उन्हाेंने बताया, बैंक बंद रहने से दो दिन की बिक्री के रुपए गल्ले में ही रखे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बगल की दो दुकानों से भी दो लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी हुई। उन्होंने आशंका जताई है कि चोर पीछे कब्रिस्तान की तरफ खुलने वाली खिड़की से घुसे होंगे। चोराें ने सीसीटीवी कैमरे को पहले तोड़ा। इसके बाद बारी-बारी से तीन दुकानों में चोरी को अंजाम दिया। दुकानदाराें ने कहा, इसमें कम से कम दो से तीन घंटे लगे होंगे। इतनी देर तक पुलिस गश्ती दल या गार्ड को कोई आवाज कैसे नहीं मिली। स्थानीय दुकानदाराें में पुलिस की शिथिलता को लेकर आक्रोश है। छानबीन करने आए पुलिसकर्मियों को दुकानदाराें ने खरी-खोटी सुनाई। आशंका है कि चोरों का संगठित गिरोह अलग-अलग दुकानों को निशाना बना रहा है।