उर्वरक विक्रेताओं द्वारा यूरिया खाद का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपए से अधिक लिए जाने की शिकायत पर रविवार को कृषि विभाग द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई। जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में प्रखंडों के बीएओ व समन्वयकों की टीम ने दुकानों का जांच करने के साथ ही स्टॉक का भी निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने किसानों से भी जानकारी ली। अब तक 52 दुकानों पर छापेमारी का प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है। डुमरा प्रखंड के भूपभैरो चौक की ओम खाद भंडार पर निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाई गई है। तत्काल आदेश से उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।