कोरोना महामारी को लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखने का आदेश है। इससे बागमती नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम का पट्ट भी बंद कर दिया गया है। वहीं, देकुली धाम के सभी मुख्य द्वार पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

बैरिकेडिंग लगाई गई है, ताकि कोई व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं कर सकें। इसके बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। श्रद्धालु बैरिकेडिंग के पास से ही पूजा-अर्चना कर वापस लौट जा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी मो. इश्तियाक अली अंसारी ने शनिवार को अन्य अधिकारियों के साथ देकुली धाम का निरीक्षण कर मंदिर के पुजारियों सहित सामाजिक लोगों के साथ विचार-विमर्श किया था।