KISHANGANJ (ARUN KUMAR) : 11 जुलाई की रात्रि एक व्यवसायी के घर स्थित दुकान से आधा दर्जन अपराधियों द्वारा की गई डकैती की घटना का किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के कुशल निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा सफल उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल 03 अपराधकर्मियों को नगद रुपये और चांदी के कुछ आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिए गया है.
घटना के बाबत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया की 11 जुलाई 2021 की रात्रि करीब 09.00 बजे पोठिया थानान्तर्गत बड़ा सुगाही में अबु अंजला के घर दो मोटरसाईकिल पर सवार पाँच से छः अपराधकर्मियों द्वारा घर के सदस्यों को चाकू का भय दिखाते हुए बंधक बनाकर चाँदी के जेवर एवं दुकान के गल्ला में रखे करीब सात हजार रूपये लूटकर भागने की सूचना पर स्थानीय थाना एवं वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन की गई। उक्त घटना के संबंध में अबु अंजला के फर्दब्यान के आधार पर पोठिया थाना कांड सं0-143/21, दिनांक-12.07.2021, धारा-395 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में एक गठित एसआईटी टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए पीड़ित व्यवसायी द्वारा बताये गये हुलिया से मिलता-जुलता ग्राम-सैठाबाड़ी निवासी कादिर नामक एक व्यक्ति को पकड़ा गया. सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए इस घटना का मास्टर माइंड सैठाबाड़ी के ही परवेज आलम के बारे में बताया। कादिर ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है. पीड़ित अबु अंजला द्वारा नया घर बनाने हेतु कादिर से ही घर का नक्शा बनवाया था। इस काम के लिए कई बार कादिर अबु अंजला के घर आता-जाता था। इसी क्रम में कादिर ने लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रचते हुए परवेज आलम को शामिल किया और अबु अंजला के घर में पैसा एवं जेवर होने की जानकारी दी. लूटपाट को अंजाम देने के लिए परवेज ने अन्य साथियों से संपर्क कर घटना को अंजाम देने के लिए राजी किया वहीं लाईनर का काम कादिर ने किया.
योजनानुसार घटना के दिन समय रात्रि करीब 08.45 बजे दो बाईक पर सवार छः अपराधकर्मी वादी के घर पेट्रोल लेने के बहाने पहुँचे एवं एक लीटर तेल का अस्सी रूपये दिया, परन्तु वादी द्वारा बीस रूपये की और मांग पर अबु अंजला और अपराधियों के बीच बहस होने लगी। इसी क्रम में चार अपराधकर्मी घर में प्रवेश कर गए वहीं दो अपराधकर्मी बाहर में निगरानी करने लगे, अपराधियों द्वारा घर में मौजूद सदस्यों के साथ चाकू का भय दिखाकर मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया और दुकान के गल्ले में रखे करीब 500 रूपये एवं चाँदी का एक डरकस एवं बच्चे के हाथ का चाँदी का बाला, दो मोबाईल फोन एवं पाँच लीटर प्लास्टिक का जरकीन में रखा डीजल लेकर फरार हो गये।

पूछताछ के दौरान कादिर ने बताया की घटना के बाद परवेज के द्वारा केवल एक हजार रुपये ही दिया गया। कादिर की निशानदेही पर सैठाबाड़ी निवासी परवेज आलम एवं मुस्फीक को गिरफ्तार किया गया एवं पकड़ाये गए तीनों अपराधकर्मियों की निशानदेही पर 1850 रूपये नगद, चाँदी का दो बाला, मोबाईल, डीजल का एक जरकीन बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक भी जप्त किया गया है. पकड़े गए तीनों अपराधियों की पहचान पीड़ित अबु अंजला एवं उनके परिजनों से कराई गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पकडे गए अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान से लूट समेत कई अन्य आपराधिक मामलों का खुलासा होने की संभावना है. अपराधियों के स्वी’कारोक्ति बयान और बरामद मोबाइल के सीडीआर के आधार पर पुलिस टीम इनके नेटवर्क के अन्य साथियों की तला’श हेतु छा’पेमारी में जुटी है.
छापामारी दल में यह रहे शामिल :
किशनगंज अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी, पोठिया थानाध्यक्ष पुअनि कुन्दन कुमार, पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष पुअनि आरिज एहकाम, छत्तरगाछ कैम्प प्रभारी पुअनि सरोज कुमार, सअनि मनोज थापा, सअनि श्याम नारायण सिंह (दोनों पुलिस पिकेट चिचुआबाड़ी), तकनीकी शाखा के सिपाही प्रमोद कुमार एवं सुमित कुमार






