को’रोना से दो मरीजों की मौ’त होने और उसका प्रमाणपत्र नहीं देने के आरोपित डॉक्टर पर विधान परिषद् ने बड़ा फैसला लिया है. विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मामले में डॉक्टर पर आप’राधिक मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. सभापति ने इस बाबत मंत्री मंगल पाण्डेय को निर्देशित किया है.
दरअसल, कोविड डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिलने से दोनों मरीजों के परिजन मुआवजा के लिए भटक रहे है. जिसको लेकर अवधेश नारायण सिंह ने राम वचन राय और राम ईश्वर महतो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मंत्री मंगल पांडे द्वारा जवाब दिये जाने के दौरान यह निर्देश दिया.

स्वास्थ्य मंत्री ने गठित किया जांच कमिटी
उधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मामले को लेकर जानकारी दी कि इस मामले में डायरेक्टर इन चीफ की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय समिति गठित कर 15 दिनों में रिपाेर्ट मांगा गया है. बता दें कि ध्यानाकर्षण के माध्यम से रामवचन राय और राम ईश्वर महतो ने बताया था कि 10 मई 2021 को भोजपुर के नरही ग्राम के रविशंकर को सांस की तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल गिरने की शिकायत पर सदर अस्पताल आरा में भर्ती किया गया था.