सीतामढ़ी: पहले टिका लगवाने को लेकर दो गुटों के बीच पथ’राव, आधा दर्जन लोग हुए ज’ख्मी

सीतामढ़ी. मंगलवार को जिले के बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के भटौलिया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के सभागार में टीकाकरण करने गई वैक्सीनेशन टीम के सामने पहले टीका लगवाने को लेकर दो गुटों के बीच आपस में विवाद हो गया. विवाद यहाँ तक बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच रोरेबजी हुई, जिसमे आधा दर्जन लोग ज’ख्मी हो गए. स्थिति उ’ग्र होता देख एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य कर्मी अपना सामान लेकर वापस सीएचसी लौट गए.

घटना से गाँव में तनाव का माहौल, पुलिस कर रही कैंप
इधर, घटना के बाद से गाँव में तनाव का माहौल हो गया. बैरगनिया, सुप्पी व रीगा थाने की पुलिस ने परसौनी पंचायत मुखिया दिनेश प्रसाद, पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अली खान, एखलाख खान, मतुउल्लाह खान, इकबाल खा आदि सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आपस में मिलकर बैठक कर मामले को शांत कराने की कोशिश की. हालाँकि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार गाँव में कैंप कर रही है.

उधर, सभी घा’यलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है. आधा दर्जन ज’ख्मी लोगो की पहचान भटौलिया गांव निवासी राजकुमार पासवान, अनीशा खातून, मनोज कुमार, सरफराज अहमद, चुन्नी खातून एवं इफरान खान के रूप में की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading