गुरुवार को आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली. संसद भवन में पहला डोज लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान लालू यादव ने बेटे तेजस्वी की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि तेजस्वी यादव उनसे भी आगे निकल चुके हैं.
वैक्सीन लेने के बाद राजधानी दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के आवास पर कहा कि, “तेजस्वी यादव हमसे बहुत आगे निकल गए हैं. किसी को बनाने से नहीं होता है, खुद बन जाता है. जब मैं जेल के अंदर था तब तेजस्वी यादव को देश ने देखा कि किस तरह से बिहार की जनता ने विधानसभा चुनाव में उनका साथ दिया.”
इस दौरान लालू यादव ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायकों संग मा’रपी’ट की भी भर्त्सना की. राजद सुप्रीमो ने कहा कि “बिहार विधानसभा में पुलिस अधिकारियों ने विधायकों को बेरहमी से पी’टा. संसदीय लोकतंत्र में आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ था. विधानसभा में तेजस्वी यादव ने जो कहा, वो वाजिब है.”

वहीं, जातीय जनगणना के मुद्दे को लेकर लालू यादव ने कहा कि “जातीय जनगणना होनी चाहिए. इसके लिए मैंने लगातार संघर्ष किया है. जातीय जनगणना को लेकर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए.” पटना आने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि, “तबीयत पहले से ठीक है. एक-दो महीने में छुट्टी मिल जाएगी.”