नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति स्पेशल गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन करीब 4 घंटे देरी से पहुंची। वहीं, उसके कई बोगियों में पानी खत्म हो गया। जिसके कारण यात्री काफी परेशान रहे। इसके कारण यात्रियों ने नाराजगी जताई। इधर, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ग्वालियर स्पेशल भी अपने समय से करीब 4 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंजन में आई थी तकनीकी खराबी
बिहार सम्पर्क क्रांति में सफर कर रहे गौरव कुमार ने बताया कि वह नई दिल्ली से ट्रेन पकड़े है। उन्हें दरभंगा जाना है। उन्होंने कहा कि देर रात ऐशबाग जंक्शन के समीप ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण वहां से ट्रेन लेट खुली। जबकि, मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचते पहुंचते यह करीब 4 घंटे लेट हो गई।


बोगी में खत्म हुआ पानी
इधर, कुछ यात्रियों ने कहा कि उनके बोगी में पानी भी खत्म हो गया। जिसके कारण उन्हें परेशान हो रही है। पानी नही होने की वजह से ट्रेन के बाथरूम से बदबू आ रही है। जिसके कारण बोगी में बैठने में भी परेशानी हो रही है। वही, पानी के लिए बोतलें खरीदने पड़ रही है। ताकि, बाथरूम जाया जा सके। वही, कई बाथरूम तो काफी गंदे है। साफ- सफाई भी नहीं की गई।
