हाजीपुर। वैशाली एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गंगाब्रिज थाना के तेरसिया और सरायपुर गांव के पास गंगा नदी किनारे अवैध देशी शराब की भट्ठी को नष्ट कर दिया।

राघोपुर में 5 लोगों की मौत के बाद वैशाली पुलिस लगातार देशी शराब की भट्ठी को नष्ट करने में जुटी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वैशाली जिला और गंडक किनारे बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब की भट्ठी चलाया जा रहा है। यहां पर तैयार देशी शराब नाव के जरिये राजधानी पटना भी भेजा जाता है।

स्थानीय बाजार में भी यह शराब बेचा जाता है। सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में सैकड़ों लीटर कच्ची शराब को नष्ट किया गया। सैकड़ों लीटर शराब ट्यूब में रखा था उसे भी जब्त कर लिया। शराब बनाने के उपकरण को आग के हवाले कर दिया।
