
SIWAN : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र बाबू की 135वीं जयंती पर सीवान के राजेन्द्र उद्यान में उनकी प्रतिमा पर सूबे के पर्यटन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार, सांसद ओमप्रकाश यादव, डीएम रंजीता, एसपी नवीन चंद्र मिश्रा समेत तमाम अधिकारी एवं नेताओं ने माल्यार्पण कर याद किया. जयंती एवं जिला के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में तमाम कार्यक्रम सुनिश्चित, राजेन्द्र बाबू की जयंती पर उनके पैतृक आवास जीरादेई में कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह लेंगे हिस्सा, कार्यक्रम 11 बजे से सुनिश्चित।
