पटना : मुख्यमंत्री ने गुरु का बाग पहुंच प्रकाश पुंज भवन और पंजाब भवन का लिया जायजा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना सिटी स्थित गुरु का बाग पहुंचे। उन्होंने वहां पर बने प्रकाश पुंज भवन और पंजाब भवन का जायजा लिया। यहां पर 58 करोड़ की लागत से बहुदेशीय प्रकाश पुंज भवन और यात्रियों के ठहरने के लिए 15 करोड़ की लागत से पंजाब भवन बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बहुदेशीय प्रकाश पुंज भवन और पंजाब भवन के निरक्षण के दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कई आवयश्क दिशा-निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकाश पुंज भवन गुरु महाराज के चार पुत्रों के नाम से बनाया गया है। इस भवन में चार दरवाजे हैं। इसमें सिख धर्म के सभी गुरुओं का इतिहास को जानने और समझने के लिये म्यूजियम भी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इस म्यूजियम के माध्यम से देश-विदेश से आये श्रद्धालु गुरु महाराज के इतिहास को समझेंगे। यह वास्तविक में बिहार और सिख धर्म के अनुयायियों के लिए धरोहर है।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसडीओ मुकेश रंजन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.