पटना : धूमधाम से मनाया गया गणिनाथ महोत्सव

पटना सिटी में हलवाई समाज के पुरौधा और पूर्वज गणिनाथ जयंती समारोह पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में अखिल भारतीय हलवाई महासभा की बिहार इकाई ने सुल्तानगंज के घघा घाट स्तिथ बाबा गणिनाथ मन्दिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

इस दौरान सभी ने विकसित और आत्मनिर्भर समाज की कल्पना की। वक्ताओ ने कहा कि बाबा गणिनाथ ने हलवाई समाज को विकसित करने के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किये थे। उन्हीं के बताये रास्तों पर चलकर आज हलवाई समाज काफी विकसित हो चुका है। आज हलवाई समाज के बिना सभी कार्य अधूरे हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे समाज का विकाश हलवाई के बिना अधूरा है। इसलिए बाबा गणिनाथ का परचम पूरे देश में फैले, यही हमारे समाज की मांग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.