छपरा : प्रेमिका के परिजनों ने कुछ ऐसा किया कि प्रेमी की हो गई मौत

छपरा : प्रेमिका के परिजनों प्रेमी के साथ कुछ ऐसा किया कि उसकी मौत हो गई। अब प्रेमी युवक के परिजन इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं।

मामला सारण जिला के मढौरा और मुफस्सिल थाना से जुड़ा हुआ है। प्रेमी के परिजनों की माने तो उनके लड़के को लड़की ने अपने घर बुलाया, जहां प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई की और जहर खिला दिया। इसके बाद बेसुध हुए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने घर से कुछ दूर एक पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया।

प्रेमिका के गांव में ही प्रेमी की मौसी का भी घर है। जैसे ही मौसी को इसकी सूचना मिली, वह मौके पर पहुंच गई। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों के विरोध के बाद भी बेहोश प्रेमी युवक को लेकर मढ़ौरा अस्पताल पहुंची।
वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमी को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया। लेकिन, छपरा जाने के दौरान रास्ते में ही प्रेमी ने दम तोड़ दिया।

मृतक प्रेमी छपरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसहिया निवासी तारकेश्वर शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र पप्पू शर्मा था। परिजनों की मानें तो मौसी के घर आने-जाने के दौरान ही उसे उक्त लड़की से प्रेम हो गया था।
हालांकि, पुलिस इस मामले में ठोस जानकारी के बिना अभी कुछ भी बोलने को तैयार नही है। लेकिन, युवक के परिजनों की माने तो मामला प्यार में घोखा का है। अब देखते हैं आगे पुलिस किस नतीजे पर पहुंचती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.