बेतिया : 10 फिट लंबा अजगर देख लोगों में मची भगदड़

नरकटियागंज : योगापट्टी प्रखंड की सिसवा बैरागी पंचायत स्थित वार्ड ग्यारह के चौबे टोला गांव में उस समय भगदड़ मच गयी, जब ग्रामीणों ने दस फिट लंबा अजगर देखा। डर के मारे लोगों की हालत खराब हो गयी।

गांव के ही राजू राजधानी के भुसौली में सोमवार को करीब दस फिट लंबा अजगर दिखा। इसके बाद डरे सहमे ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवा भूमिहार के मुखिया पति लालू साह को दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद लालू साह ने इसकी सूचना उदयपुर वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर विशालकाय अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गयी।

आपको बता दें तो पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने सांप का वजन कराया तो उसका वजन 23 किलो 300 ग्राम हुआ। रेस्क्यू टीम के सदस्य खलील मियां ने बताया कि इसका वजन अभी और बढ़ेगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.