मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन भगवान भरोसे !

चौचक चर्चा

अब आप सोचिएगा कैसे. तो भईया हम आपको क्या बताएं, इन दिनों मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है. रेलवे की सरकारी नौकरी वाले कर्मचारी अपनी ठसक में रहते हैं, इसलिए स्टेशन का डेकोरम कोई भी बिगाड़कर चला जाता है. देखिए ना अभी 12 घंटे पहले की तो बात है. चार घंटे तक स्टेशन पर आईटीआई परीक्षार्थियों ने तांडव मचाया. आम यात्री डरे सहमे रहे और आरपीएफ वाले गायब रहे. जीआरपी भी कहीं नजर नहीं आई. परीक्षार्थियों ने वेंडरों का सामान लूट लिया. ऊपर से रेलवे कर्मचारी के गलत एनाउंसमेंट से स्थिति और खराब हो गई.


परीक्षार्थियों के डर का आलम ये था कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और जीआरपी स्टेशन से दूर भाग गई. स्टेशन पर दिनभर भगदड़ का माहौल रहा. आखिरकार स्थिति बिगड़ते देखकर नरकटियागंज के लिए स्पेशल ट्रेन खोलने की घोषणा हुई तब जाकर मामला शांत हुआ. मोरल ऑफ द स्टोरी ये है कि ट्रेन खोलने की घोषणा पहले ही कर देते भाइयों, इतना बवाल और नुकसान तो नहीं होता.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.