मुज़फ़्फ़रपुर शहर को मिला 1000 टन कचरा गिफ्ट, सफाई व्यवस्था गई तेल लेने !

प्रकाश सिन्हा

क्या तुझे पता है ये गुलशन मेरे शहर में गंदगी बजबजा रही है. नहीं गुलशन को कैसे पता होगा. गुलशन तो गुलिस्तां में व्यस्त है. उसके लिए आपको शहर में भ्रमण करना होगा. उसके बाद नजारा देखना होगा. एक तरफ फर्जी हाजिरी बनाकर सफाई कार्य में घोटाला हो रहा है. वहीं दूसरी ओर शहर की सफाई ठप है और पूरे शहर में आठ सौ टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया है.


चौचक चर्चा ये है कि मंगलवार को शहर के निगम सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए. शहर के सभी मुख्य मार्गों में कचरा जमा हो गया. शहर से प्रतिदिन लगभग 500 टन से ज्यादा कचरा निकलता है. बुधवार तक कचरा लगातार बढ़ रहा है.
कचरे से वायरल पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है. सदर अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं. लोग बीमार हो रहे हैं. लेकिन शहर की सरकार सोई हुई है. डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. गंदगी की वजह से शहर में मच्छर अब चक्कर काटने लगे हैं. सफाईकर्मी अपनी मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं.

सवाल ये है कि नगर निगम के अधिकारी और इसके जनप्रतिनिधि एसी कमरे में रहते हैं. उन्हें शहर के लोगों के दर्द का एहसास नहीं है. उनके घरों में मच्छरों का प्रवेश वर्जित है. क्योंकि उनके घर के आस-पास की सफाई चुपके से हो जाती है. निगम के 64 से ज्यादा सफाईकर्मी हड़ाताल पर हैं. इससे आप भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं कि शहर में गंदगी कैसी होगी. 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारी शहर का 12 करम करने पर तुले हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि सोए हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.