मुज़फ़्फ़रपुर : चर्च रोड का नाला निकला बदमाश, कहा- पानी नहीं निकलने दूंगा !

प्रकाश सिन्हा

अब भला आप कहिएगा कि भला नाला कैसे बदमाश हो गया. तो हम आपको बताते हैं, भ्रष्टाचार का सीमेंट और घोटाले का बालू मिलाकर शहर में कोई भी निर्माण होगा, तो नाला बोलने लगेगा कि नहीं. अब आप चर्च रोड में चालीस लाख की लागत से बने आरसीडी से बनाए नाले को देखिए. नाले से पानी नहीं निकल रहा है.


नगर निगम की बैठक में सवाल उठा, तो संबंधित पदाधिकारी ने कहा कि नाला गड़बड़ है, इसे जल्दी तोड़वा देंगे. ले लोट्टा, पहले नाला बनावाया और अब तोड़वाएंगे. नाला बनाने में जो 40 लाख लगा, उसका क्या होगा ? उसका जवाब कोई नहीं देगा. पूरे शहर में निर्माण कार्यों का कमोवेश वहीं हाल है. पहले बनाया जाता है, फिर तोड़ा जाता है. उसके बाद उसमें लगा पैसा हवा में चला जाता है. स्थानीय लोग कभी-कभार हो हल्ला करते हैं, फिर शांत हो जाते हैं. नाला वाला मामला भी बहुत जल्द शांत हो जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.