पटना ISBT के बाहर खड़ी बसों पर बड़ा एक्शन, 12 बस मालिकों पर कार्रवाई, 66 हजार की वसूली

बिहार में बस चालकों की मनमानी से आम लोगों से लेकर खास तक परेशान हैं। मनमाना वसूली के साथ जाम का बड़ा कारण बन रही बसों पर अब एक्शन हो रहा है। पटना में ISBT पर टीम लगा दी गई है। एक दिन के एक्शन में ही हमेशा जाम रहने वाला बाईपास खाली हो गया है। 12 बस मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई बसों जब्त किया गया है। टर्मिनल के अंदर व्यवस्था के बाद भी बस चालक सड़क पर बस लगा रहे हैं जिससे जाम की समस्या से लोग परेशान हैं।

बसों की पार्किंग बनी लेकिन हो रही मनमानी

ISBT के अंदर सभी बसों के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था की गई है, सभी बसों की पार्किंग टर्मिनल के अंदर जाना है। लेकिन टर्मिनल के अंदर पार्किंग नहीं करने के साथ सरकारी आदेश ठेंगा दिखाते हुए बस चालक सड़क पर ही पार्किंग कर रहे हैं। ऐसे बस चालकों के खिलाफ अब अभियान चलाया जा रहा है जिससे सड़क पर खड़ी बसों से जाम नहीं लगे। प्रशासन के इस विशेष अभियान से सड़क पर पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अभियान से मचा हड़कंप

प्रशासन की सख्ती से ISBT पर हड़कंप मच गया। सड़क पर पार्किंग करने वाले 12 बसों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 66500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कई बस चालक बस छोड़कर भाग गए। बस छोड़ कर भागने पर बस को जप्त कर क्रेन से हटाया गया है। डीएम ने अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था तथा जिला परिवहन पदाधिकारी को सक्रिय होकर ऐसे बस चालकों पर एक्शन लेने का निर्देश दिया था। ऐसी बसों से जुर्माना वसूलने के साथ उनकी परमिट भी रद की जा रही है। अब बसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। प्रशासन के इस एक्शन से बस चालकों में हड़कंप है।

मीठापुर से ISBT में शिफ्ट होने से बढ़ा जाम

मीठापुर बस स्टैंड को पूरी तरह से आईएसबीटी में शिफ्ट कर दिया गया है और बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन प्रशासन की सही प्लानिंग नहीं होने के कारण बाईपास पर जाम का कारण ISBT ही बन गया है। ऐसे में ISBT तक जाने में या फिर बस से आने वालों को शहर में आने के लिए जाम से जूझना पड़ता है। अब प्रशासन मामले को संज्ञान लेकर कार्रवाई करा रहा है। जाम से मुक्ति दिलाकर लोगों की समस्या के समाधान को लेकर सभी बसों की पार्किंग एवं परिचालन आईआरसीटीसी से करने काे लेकर सख्ती है। सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading