मुजफ्फरपुर में दहेज के लिए महिला को जिंदा ज’लाया, कार की मांग कर रहे थे पति समेत ससुराल वाले

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के नुरूलपुर बंगरा में दहेज नहीं देने पर एक महिला को जिंदा ज’ला दिया गया। गंभीर हालत में उसे पटना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान परवीन उर्फ हिना (27) के रूप में हुई है।

इधर, महिला के चाचा मो. शमीम ने बताया कि करीब नौ साल पहले कांटी थाना के नुरूलपुर बंगड़ा निवासी शिक्षक मो. कुतुबुद्दीन से निकाह हुआ था। इसके बाद से ही वह उसे प्रताड़ित करता था। मारपीट करता था। दहेज में कभी बाइक, तो कभी सोने की चेन मांगता था। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी के साथ मारपीट करता था।

अब फोर व्हीलर की करने लगा डिमांड
इधर, दो माह से महिला को मायके से दहेज में फोर व्हीलर मांग कर लाने का दवाब बनाता था। उसने इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। एक सप्ताह पूर्व भी इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर उसे जिंदा जला दिया। आसपास के लोग जुट गए तो आग बुझाकर मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

गैस से जलने की बनाई कहानी

महिला के पिता मोहम्मद अजीम और चाचा शमीम समेत अन्य लोगों ने इसकी सूचना मिली। वे लोग अस्पताल पहुंचे तो आरोपितों ने गैस से जलने की बात बताई। संदेह हुआ तो गांव में जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि जब वे लोग आग बुझाने गए थे तो केरोसिन तेल की महक आ रही थी। तब इनका शक यकीन में बदल गया कि केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जलाया गया है।

अस्पताल से हो गए फरार
देर रात महिला की हालत बिगड़ने लगी। चाचा शमीम ने बताया- ‘वह करीब 85 परसेंट जली हुई थी। बहुत गम्भीर हालत थी। फिर भी एक सप्ताह जिंदगी-मौत से जूझती रही। अंत में दम तोड़ दिया। इसी दौरान उसके आरोपित पति समेत अन्य ससुराल वाले अस्पताल से फरार हो गए। मौत की सूचना पर अगमकुंआ थाना की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजन का बयान दर्ज किया। इसकी कॉपी कांटी थाना को भेजी जाएगी। इधर, कांटी थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली थी। अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading