मुजफ्फरपुर। छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोिएशन में भव्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मेला में अलग-अलग झूले, रंग-बिरंग खिलौने और घर की सजावट में प्रयोग होने वाले सामान के स्टॉल पर लोगों की खासी भीड़ रही।
इस दौरान रसूलपुर जिलानी, मझौलिया रोड, दामूचौक, स्पीकर चौक, चक्कर चौक, लेनिन चौक, कटहीपुल सहित आसपास क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लेकर जमकर सामान की खरीददारी की।
खासकर बच्चों ने झूले का भरपूर आनंद उठाया। इसमें वाटर बोर्ड में बच्चों ने खूब वोटिंग की। इसमें युवाओं ने ब्रेक डांस झूला का लुफ्त उठाया। ड्रैगन झूला भी महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं लोग मेला में कोविड-नियमों का पालन करते हुए मुंह पर मॉस्क लगाए हुए थे। विशेषकर बच्चों में मेला को लेकर काफी उत्साह नजर आया। इस दौरान कपड़ों और खाने पीने के स्टॉल पर भी काफी भीड़ रही।
झूला संचालक सुनील कुमार विभूति ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए वाटर बोर्ड लगाया है। इसके अलावा तरह-तरह के झूले लगाए गए है। अभी दो दिन पहले ही मेला शुरू हुआ है आगामी दशहरा तक मेला रहेगा। आने वाले दिनों में लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी।

