मुजफ्फरपुर : बेटी ने पिता पर लगाया यौनाचार का आरोप

मुजफ्फरपुर। बेला थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीया लड़की ने अपने पिता पर यौनाचार का आरोप लगाया है। उसने महिला थाने में शिकायत की है। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने मोतिहारी से पिता को हिरासत में लिया है।

 

पिता मोतिहारी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर तैनात है। इस मामले में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और महिला थानेदार ने अलग-अलग पूछताछ की। इसमें आरोप सही पाया गया तो मैनेजर पर पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि, आरोपित बैंककर्मी खुद को बेकसूर बता रहे है। उनका कहना है कि दूसरी शादी करने के कारण उसकी पहली पत्नी ने फंसाने के लिए यह आरोप लगाया है। मैनेजर ने बताया कि उसकी पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। पहली पत्नी उसका अच्छे से देखभाल नहीं करती है। इसलिए उसने चार माह पूर्व मोतिहारी में दूसरी शादी कर ली।

इसमें उसकी पहली पत्नी ने भी सहमति दी थी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दो साल से उसके साथ यौन शोषण करते थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इसलिए वह चुपचाप सब कुछ सह रही थी।

आखिरकार जब उसकी मां को यह बात पता लग गयी तो बच्ची को लेकर वह सीधे महिला थाने पहुंची और लिखित शिकायत दी। मामले को गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस टीम ने मोतिहारी में छापेमारी कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। सौजन्य: अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.