मुजफ्फरपुर: रेल लाइन के लिए 26 गांवों में भूमि का हुआ अधिग्रहण

मुजफ्फरपुर। छपरा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन के लिए अभी 26 गांवों में भूमि का अधिग्रहण हुआ है। इस रेललाइन के लिए सरैया, पारू, मड़वन और कांटी अंचल के 51 गांव में जमीन लिया जाना है।

वहीं अभी 14 गांव में भूमि अर्जन की प्रक्रिया चल रही है। बाकी गांव में नई भू-अर्जन नीति की वजह से पेच फंसा हुआ है। हालांकि, इसे सुलझाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद रेल लाइन निर्माण में तेजी आएगी। इस रेललाइनके बनने के बाद छपरा से मुजफ्फरपुर की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। उत्तर बिहार का सबसे बड़े औद्यौगिक नगर से छपरा सीधे तौर पर जुड़ जाएगा।

इसके बीच 12 से 13 स्टेशन होगा। रेललाइन में 13 मेगा ब्रिज के साथ-साथ 109 छोटे पुल के साथ 26 आरओबी का भी निर्माण होना है। भूमि अर्जन नहीं होने के कारण यह रेललाइन अटका हुआ है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.