मुजफ्फपुर : मशरूम उत्पादन में बिहार तीसरे स्थान पर

मुजफ्फपुर। मशरूम उत्पादन में उत्तर बिहार सहित पूरे राज्य देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर उड़ीसा और दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है।

मशरूम में पौष्टि तत्व के साथ औषधीय गुण भी होते है। कोरोना काल में उत्पादन और मांग दोनों में वृद्धि हुई है। बताया जा रहा है कि राज्य में पिछले पांच साल में दो हजार से बढ़कर 22 हजार टन उत्पादन तक मशरूम का उत्पादन हो रहा है।

मशरूम की अलग-अलग किस्म के उत्पादन को बढ़ावा देन के लिए राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा लगातार प्रयासरत है। विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. दयाराम ने बताया कि अभी पूरे राज्य में रिसर्च सेंटर की देखरेख में 57 प्लांट लगे हैं।

इसमें 40 बेहतर काम कर रहे है। औषधीय मशरूम के प्रोडक्शन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मशरूम मौसम आधारित खेती है। जलवायु परिवर्तन का इस पर असर नहीं पड़ता।

इसके लिए कम से कम 15 और अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तापमान चाहिए। मैदानी क्षेत्र में 10 से 40 डिग्री तापमान पर मशरूम का उत्पादन होता है।सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.