मुजफ्फरपुर : प्रखंड में बहाल फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर। फर्जी शिक्षकों की बहाली के मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें मीनापुर में 189 प्रखंड और 54 पंचायत शिक्षकों के नियोजन पत्र की खोज की जा रही है।

 

राज्य सूचना आयोग ने मांग की है कि इन शिक्षकों के नियोजन पत्र, स्कूल में प्रधानाध्यापक की ओर से योगदान का अनुमति पत्र, टेड एडमिड कार्ड, मैट्रिक-इंटर व स्नातक अंक पत्र की छायाप्रति उपलब्ध कराई जाए।

 

राज्य सूचना की फटकार के बाद डीपीओ स्थापना ने मीनापुर समेत सभी प्रखंड के शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया है। उनको दो दिन में यह सारे कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

वहीं मीनापुर के साथ ही अन्य प्रखंडों के फर्जी प्रमाण पत्र और अन्य कारणों से स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले 448 शिक्षकों के बारे में भी आयोग ने जानकारी मांगी है। इनके नाम-पते की खोज की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि नियोजन इकाई और अधिकारियों की मेहरबानी से दबी इनकी फाइल पर राज्य सूचना आयोजन ने जवाब मांगा है। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.