मुजफ्फरपुर। रेलवे चाइल्ड लाइन नशे की गिरफ्त से बच्चों को निकालकर शिक्षित कर रही है। रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से रोजाना प्लेटफॉर्म सात-आठ पाठशाला सजाकर इन बच्चों को आदर्श नागरिक बनाने के लिए स्टॉफ काम कर रहे है।

यह बच्चे प्लेटफॉर्म पर एकांत पर कश लगाने के लिए जुटते थे, वहीं रेलवे चाइल्ड लाइन की पहल पर यही बच्चे कलम पकड़ लिए है। इसमें बच्चों को बोलना और लिखना सिखया जा रहा है।

चाइल्ड लाइन में राजेश, चंदन, अजय, अनिता, कुमकुम, सोनी, गुंजा और श्यामली की तैनाती है। शाम के वक्त जिसकी भी ड्यूटी रहती है, वह बच्चों को पढ़ाने के लिए चला जाता है। वहीं बच्चों को भी पढ़ने में मजा आ रहा है।
रेलवे चाइल्ड लाइन रेल प्रशासन से बच्चों को पढ़ाने के लिए जगह की मांग की है। रेलवे लाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के लिए महिला स्टॉफ को जिम्मेदारी दी गई है।
अभी खुले में ही पढ़ाई होती है। बच्चे दिलचस्पी दिखा रहे है। थोड़ी सुविधा मिल जाएगी, तो संख्या और बढ़ सकती है। अभी 14 बच्चे नियमित पढ़ाई कर रहे है। रोजाना उनका उनका अटेंडेंस भी बनता है। बच्चों में पढ़ाई को लेकर काफी ललक है। बच्चों को स्लेट, पेन, पेंसिल और कॉपी उपलब्ध कराया गया है। सभी बच्चे नशापान छोड़ चुके है। सौजन्य: प्रभात खबर
