मुजफ्फरपुर। ब्रोंकाइटिस पीड़ित स्वस्थ हुए बच्चों की देखभाल के लिए पीएचसी व सीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। ये बच्चे फिर से बीमार न हो, इसके लिए हर दिन इनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
स्वस्थ हुए इन बच्चों का डॉक्टर ख्याल रखेंगे। अगर इन बच्चों को बुखार या अन्य किसी तरह की परेशानी होती है, तो डॉक्टर इन्हें एंबुलेंस से तुरंत एसकेएमसीएच भेजेंगे।

स्वस्थ हुए ये सभी बच्चे जिले के मोतीपुर, सकरा, मड़वन, मीनापुर, कांटी, बोचहां, बंदरा और औराई प्रखंड है। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार ने 12 सीएचसी व चार पीएचसी प्रभारियों को इन बच्चों की सूची भेज दी है।

कहा गया है कि इन बच्चों का आशा और एएनएम स्वास्थ्य की निगरानी रखें। बताया जा रहा है कि ब्रोंकाइटिस से बीमार सबसे अधिक 82 बच्चे केजरीवाल जबकि एसकेएमसीएच में 29 बच्चे भर्ती हुए थे। इलाज के बाद सभी बच्चे स्वस्थ हो चुके है। सौजन्य: प्रभात खबर

