मुजफ्फरपुर: पीआइएल सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा लक्ष्मी चौक के रहने वाले गजेंद्र साह ने डिप्टी मेयर के खिलाफ पीआइएल दायर किया है जिसमें उप मेयर मानमर्दन शुक्ला के खिलाफ गलत तरीके से पद पर बने रहने का आरोप लगाया गया है।

इसकी सुनवाई सोमवार को पटना हाईकोर्ट में हुई। हाईकोर्ट ने पूरे मामले को सुनने के बाद केस में पार्टी बनाए गए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, उप मेयर सह प्रभारी मेयर मानमर्दन शुक्ला और मीटिंग की अध्यक्षता करने वाली पार्षद गीता देवी को नोटिस जारी किया है।

इन तीनों को 20 सितंबर से पहले अपना-अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इस पीआइएल में आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को पार्षदों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाई गई थी।

 

इसमें 39 पार्षद शामिल हुए थे। तत्कालीन मेयर सुरेश कुमार की मौजूदगी नहीं रहने के कारण मीटिंग की अध्यक्षता वार्ड नंबर 47 की महिला पार्षद गीता देवी ने की थी।

 

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद जब वोटिंग हुई, तो डिप्टी मेयर को पद से हटाने के लिए कुल आठ वोट पड़े थे। मात्र तीन वोट ही उनके पक्ष में पड़े थे। बाकी पार्षद मीटिंग में मौजूद रहकर वोटिंग की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए, ऐसे में डिप्टी मेयर कैसे पद पर बने रह सकते है।सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.