मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी एरिया में ई-सेवा शुरू करने के लिए कंपनी शापूर जी पालन से अनुबंध पर हस्ताक्षर हो गया है। इससे स्मार्ट सिटी के दायरे में आने वाले लोगों के लिए यह राहत की खबर है।
करार के साल भर के भीतर कंपनी को आईसीसीसी बिल्डिंग में कंट्रोल और कमांड की सुविधा बहाल कर देनी है। हालांकि, इसमें एक बड़ा पेच बिल्डिंग निर्माण को लेकर फंसा है, जिससे अभी तक नींव भी नहीं रखी जा सकी है।
स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में सुविधा बहाल करने के लिए निजी कंपनी शापूर जी पालन से अनुबंध हो गया है। यह कंपनी 153 करोड़ से सारी ई-सुविधाएं आईसीसीसी बिल्डिंग में बहाल करेगी।
इन सुविधाओं में शहर में ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी की मॉनिटरिंग और कंट्रोल, फायर सर्विस व एम्बुलेंस के अलावा पुलिस कंट्रोल का सिस्टम शामिल है।
इसके साथ ही इसी बिल्डिंग में तमाम ई गर्वनेंस की सुविधा, जैसे किसी तरह का प्रमाण-पत्र बनवाना, चलान कटवाना, टैक्स जमा करवाना सहित कई सुविधाएं शामिल होंगी। सौजन्य: हिन्दुस्तान
