मुजफ्फरपुर। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अलग-अलग स्थानों से एमआइटी कैंपस में शिफ्ट पेड़ों में से आधे से अधिक सूख गए है।
सभी पेड़ों को एमआइटी कैंपस में प्रत्यारोपित किया गया था। मुजफ्फरपुर प्रदूषित शहरों में से एक है। ऐसे में इतनी अधिक संख्या में पेड़ सूखने से वायु गुणवत्ता प्रभावित होगी। पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता का कहना है कि जिस सिस्टम से पेड़ों का प्रत्यारोपण किया गया है, वह सिस्टम ही गड़बड़ था।
नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय का कहना है कि शिफ्ट हुए पेड़ों में अगर आधे से अधिक पेड़ सूख गए है, तो यह गंभीर मामला है। हम साइड विजिट करा इसकी रिपोर्ट लेंगे।
खोखड़ इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के एमडी विष्णुकांत का कहना है कि पेड़ प्रत्यारोपण की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से की गई है। अभी जो पेड़ सूखे दिख रहे है, उसमें जल्द ही नया पत्ता व कलसी निकलेगा। सौजन्य : प्रभात खबर
