समस्तीपुर : किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में भारत बंद को लेकर हुई चर्चा

समस्तीपुर। शहर के बंगाली टोला स्थित भाकपा जिला कार्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, समस्तीपुर जिला कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुरेंद्र नारायण सिंह लालन ने की।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने आगामी 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वहीं भारत बंद की पूर्व संख्या पर आगामी 26 सितंबर को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने तीनों कृषि कानून को निरस्त करते हुए एमएसपी की वैधानिक गारंटी और प्रस्तावित बिजली बिल वापस लेने और याश तूफान से फसल क्षति की पूर्ति की मांग की गई। वहीं जिले के किसानों से भारत बंद में भाग लेने का आह्वान किया गया।

मौके पर सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, सीपीएम के जिला सचिव रामाश्रय महतो, माले के जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार, प्रेमनाथ मिश्रा, राम रतन सिंह राकेश, सुधीर कुमार देव, उपेंद्र राय, बैजनाथ ठाकुर, रघुनाथ राय, दिनेश कुमार, छात्र नेता अर्जुन कुमार आदि अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.