समस्तीपुर : सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता व राजीव कुमार चौधरी को बनाया गया। वहीं जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यक्रम की सफलता के प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में अलग-अलग गतिविधि के लिए राकेश कुमार राज, अशोक कुमार चौधरी, प्रभात कुमार, कौशल पाण्डेय, राम याद शान्डिल, सुनील कुमार राय, अरविंद कुशवाहा, मुकेश कुमार सिंह, अनीश राज, ठाकुर संग्राम सिंह, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, वैभव रंजन, नीरज चौधरी, गीतांजलि, आदित्य प्रकाश, रोमान अहमद शावरी, जगदेव राम, रितिक कुंवर,मनोरंजन मोदीन और शंभू शाह को प्रभारी बनाया गया।

इनके नाम की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.