मुजफ्फरपुर : बीईओ जमा करे शिक्षकों के सर्टिफिकेट

मुजफ्फरपुर। शिक्षक बहाली में हुए फर्जीवाड़े को लेकर चल रही निगरानी जांच में जो शिक्षक अभी तक पोर्टल पर सर्टिफिकेट अपलोड नहीं कर पाए हैं, उन्हें एक और मौका दिया गया है।

बताया जाता है कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जिनके सर्टिफिकेट निगरानी को उपलब्ध नहीं कराए गए थे। ऐसे शिक्षकों की सूची विभाग की ओर से जारी की गई थी और इन शिक्षकों को विभागीय पोर्टल पर सर्टिफिकेट अपलोड करने का निर्देश दिया गया था।

विभागीय पोर्टल पर भी समय सीमा खत्म हो जाने और कई तकनीकी समस्या के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों का सर्टिफिकेट जमा नहीं हो पाया है। ऐसे शिक्षकों को एक और मौका विभाग की ओर से दिया गया है।

डीपीओ स्थापना की ओर से सभी बीईओ को निर्देश जारी किया जिसमें कहा गया है कि वेब पोर्टल पर सर्टिफिकेट अपलोड करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। उसके बाद फिर एक हफ्ते का समय बढ़ाया गया।

समय सीमा बढ़ाने के बाद भी कई शिक्षकों ने तकनीकी समस्या के कारण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं होने के संबंध में आवेदन देकर विभाग से मार्गदर्शन मांगा था। विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन शिक्षकों का प्रमाण पत्र किसी भी कारण से विभागीय पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है, वैसे शिक्षक अपने प्रमाण पत्र का फोल्डर निगरानी विभाग के सामने जांच के लिए जमा करना होगा। इस निर्देश के आलोक में सभी बीईटो को आदेश दिया गया है कि ऐसे शिक्षकों का प्रमाण पत्र जल्द से जल्द अपलोड करें। सौजन्य : हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.