मुजफ्फरपुर। सड़कों पर कचरा फेंकने पर लोगों को जुर्माना देना होगा। शहर की सफाई व्यवस्झथा को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए निगम तैयारी कर रही है।
इसके लिए नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रैय और प्रभारी महापौर मानमर्दन शुक्ला ने बैठक की। इसमें निर्देश दिया गया कि जो लोग सड़क पर अपने घर का कचरा फेंकते हैं, वैसे लोगों पर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा।
हालांकि, इससे पहले प्रभारी मेयर ने आखिरी बार माइकिंग करा लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया है।
कूड़ा-कचरा का नियमित उठाव के बाद चूना, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिए अलावा शहर में अचानक बढ़े टायफाइड व डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए एंटी लार्वा स्प्रे कराने का निर्देश दिय गया। सौजन्य : प्रभात खबर

