मुजफ्फरपुर : एलएस कॉलेज को स्मार्ट लुक देने के लिए तैयार होगा डीपीआर

मुजफ्फरपुर। एलएस कॉलेज को स्मार्ट बनाने के लिए मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से डीपीआर तैयार करना शुरू कर दिया है। हेरिटेज बिल्डिंग घोषित हो चुके एलएस कॉलेज को अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से नया लुक मिलेगा।

ताया जाता है कि कॉलेज गेट से लेकर प्रशासनिक भवन तक एक समान दिखने वाला डिजाइन किया जाएगा। यहीं नहीं सड़क बनाने के साथ दोनों तरफ पार्क व पार्किंग का भी कायाकल्प होगा।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिए गए निर्णय के बाद डीएम प्रणव कुमार खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। महाविद्यालय परिसर में हॉकी मैदान और उसके चारों तरफ एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जाएगा।

साथ ही परिसर में बने बास्केट बॉल और टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्वार किया जाएगा। बताया जाता है कि विगत दिनों डीएम एक कार्यक्रम के बहाने एसएस कॉलेज के हेरिटेज बिल्डिंग को नजदीक से देख नगर आयुक्त को कॉलेज के इतिहास को ध्यान में रखकर डीपीआर तैयार कराने का निर्देश दिया था।

उधर, कॉलेज परिसर में महात्मा गांधी के नाम से निर्माणाधीन पार्क का नगर आयुक्त ने जायजा लिया और संवेदक को पंद्रह दिनों के भीतर बचे कार्यो को पूरा करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.