मुजफ्फरपुर : रबी फसल की बीज के लिए सबसे अधिक आवेदन

मुजफ्फरपुर। किसानों की ओर से रबी फसल की बीज के लिए सबसे अधिक आवेदन किया गया है। पहली बार जिले में सबसे अधिक आवेदन हुआ है।

किसानों ने बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें दलहन, तेलहन और गेहूं बीज के लिए पोर्टल पर हर पंचायत में कम से कम 250 और अधिकतम पांच सौ से एक हजार ऑनलाइन आवेदन किया गया है

विभाग की ओर से प्रमाणिक और संकर किस्म की रबी फसलों की बीज बुआई से पूर्व उपलब्ध करा दी जाएगी। गेहूं, चना , मटर, मसूर, राई सरसों और तीसी के प्रमाणित और आधार बीज पर अलग-अलग अनुदान दिया जाएगा।

योग्य किसानों के आवेदन के चयन होने पर उनके निबंधित मोबाइल पर विभाग की ओर से ओटीपी भेजा जाएगा। किसान समन्वयक बीज प्राप्त करने के लिए स्थान की सूचना किसानों को देंगे।

किसान बीज विक्रेता को अपना ओटीपी बता कर अनुदानित दर पर भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते है। सौजन्य: प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.