मुजफ्फरपुर : फिट इंडिया क्विज में सहभागिता के लिए उत्साह कम

मुजफ्फरपुर : जिले के 14 प्रखंडों में फिट इंडिया क्विज के लिए सहभागिता को लेकर उत्साह नहीं है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अब तक मीनापुर और कुढ़नी प्रखंड की स्थिति संतोषजनक है।

 

बताया जाता है कि इन 14 प्रखंडों में इंडिया क्विज के लिए बीईओ, प्रधानाध्यापकों और मास्टर ट्रेनर की उदासीनता सामने आई है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं से 12 वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं का फिट इंडिया क्विज के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश है।

कुढ़नी में 297 रजिस्ट्रेशन हुआ है, तो शहर से सटे मुशहरी में केवल 28 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो सका है। मुरौल में सबसे कम 21 है। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षक, नामित शिक्षक व प्रखंड मास्टर ट्रेनर को व्यक्तिगत रुचि लेकर अधिक से अधकि छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है।

सभी सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा 8 से 12 तक के दो-दो छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फिट इंडिया क्विज प्रतियोगिता के लिए कराना है। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है।

इससे पूर्व फिट इंडिया में स्कूल का ऑनलाइन निबंधन सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेना था। बार-बार सूचना देने के बाद भी अब तक कुढ़नी व मीनापुर को छोड़कर किसी भी प्रखंड में फिट इंडिया का काम पूरा नहीं हुआ है।

डीपीओ एसएसए ने कहा कि पिछड़े हुए प्रखंड के प्रधानाध्यापक 24 घंटे के अंदर स्कूल का निबंधन करते हुए 30 सितंबर तक भाग लेने वाले बच्चों का भी निबंधन करा लें। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.