मुजफ्फरपुर : जिले में 3 अक्टूबर को चलेगा टीकाकरण अभियान

मुजफ्फरपुर। जिले में एक बार फिर 3 अक्टूबर को कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की ओर से 901 सत्र आयोजित किया जाएगा। यहां पर लाभार्थियों को पहली और दूसरी डोज दी जाएगी।

 

बताया जाता है कि जिले भर में तीन लाख लाभार्थियों को डोज देने का लक्ष्य रखा गया है।

टीकाकरण अभियान के तहत केंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि इसकी तैयारी चल रही है। इसमें कोवैक्सीन की दूसरी और कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। जो अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है उनके हर हाल में वैक्सीन लेने के लिए आग्रह भी किया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.