मुजफ्फरपुर : डेंगू के मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मुजफ्फरपुर : जिले में लगातार डेंगू अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। स्थिति यह है कि डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

सोमवार को शहरी क्षेत्र में एक और डेंगू का मरीज मिला है। जिसे एसकेएमसीएच के वार्ड नंबर 14 में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जाता है कि मरीज ओपीडी में आया था इसका ब्लड सैंपल लेबोरेटरी में एलाइजा जांच के लिए भेजा गया जहां डेंगू की पुष्टि हुई। इन मौसम में लोगों को डेंगू से सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को घरों में पानी का जमाव नहीं करना चाहिए।

विशेषकर टायर, मिट्टी के पुराने बर्तन आदि में जमा पानी को तुरंत हटाना चाहिए। वहीं लगातार डेंगू के मिल रहे मरीज पर सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि सभी पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया है कि बुखार के जो भी मरीज आ रहे हैं, उनकी डेंगू की जांच कराएं। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.