मुजफ्फरपुर। ढ़ोली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात ब्रांदा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय गेट मैन विनोद पासवान की मौ’त हो गयी। वे खगड़िया जिले के महेशकूट थाना क्षेत्र के बदारपुर गांव के निवासी है। परिजन को घटना की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मच गया।
राजकीय रेल थाना मुजफ्फरपुर ने मंगलवार को श’व को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। इसके बाद श’व परिजन के हवाले कर दिया।
इस घटना के बाद ढ़ोली स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना विभिन्न अधिकारी को दी गयी। विनोद की मौत पर रेलवे प्रशासन परिवार को सारी सुविधा देगी। ढ़ोली रेलवे स्टेशन के तीन सौ मीटर पूरब साइड वाले गेट नम्बर 78 पर 55 वर्षीय विनोद पासवान कार्यरत थे। रात के करीब 11 बजे ब्रांदा से बरौनी जा रही 09039 अप ब्रांदा एक्सप्रेस ट्रेन का पासिंग करा रहे थे।
इसी बीच ट्रेन से विनोद को धक्का लग गया। जिससे उनका सिर फट गया। तत्काल इलाज के लिए ढ़ोली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार किया गया। बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर आ रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौ’त हो गयी।
09039 अप ब्रांदा एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात्रि में 10 बजकर 15 मिनट पर एक नंबर प्लेटफार्म पर आई और 10 बजकर 25 मिनट पर बरौनी रेलवे स्टेशन से लिए प्रस्थान की।
राजकीय रेल थाना ने मंगलवार की शाम श’व का पोस्टमार्टम कराने के बाद विनोद के पुत्र मोती पासवान को श’व सुपुर्द कर दिया। मोती पासवान ने बताया कि रात ढ़ोली आरपीएफ के द्वारा घटना की जानकारी मिली उन्होंने बताया कि श’व को सिकंदरपुर मुक्तिधाम में दाह संस्कार करेंगे। स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि गेट मैन विनोद पासवान के परिजन को अनुकंपा की सारी सुविधा रेल द्वारा दी जायेगी।