मुजफ्फरपुर । शहर की जर्जर सड़कों पर गड्ढे भरने के लिए नगर निगम ने दुर्गा पूजा का डेडलाइन तय किया है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने कनीय अभियंता से गड्ढे को भरने के लिए जर्जर सड़कों की सूची मांगी है।
साथ ही पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के कार्यपालक अभियंता को एक पत्र उसके अधीन आने वाली शहर की प्रमुख सड़कें जिस पर गड्ढा हो गया है उसे भरने का आदेश दिया।
बता दें कि बारिश के कारण शहर की सड़कों पर गड्ढा हो गया है जो जानलेवा साबित हो रहा है।
सबसे अधिक खराब रोड बीबीगंज गुमटी-माड़ीपुर रोड, ब्रह्मपुरा संजय सिनेमा रोड, पानी टंकी चौक, हरिसभा चौक देवी मंदिर के नजदीक, हाथी चौक से चैपमैन-गोशाला रोड पीएनटी चौक तक, स्टेशन रोड, धर्मशाला चौक, मोतीझील और कल्याणी चौक है।
इन सड़कों पर गड्ढे के कारण चलना मुश्किल है। सौजन्य : प्रभात खबर
