मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जंक्शन के खुदीराम बोस प्रवेश द्वार बंद रहने से यात्री परेशान है। कोरोना महामारी को लेकर 18 माह पूर्व वाहन प्रवेश रोकने के लिए बैरिकेडिंग किया गया।
आज तक यू ही छोड़ दिया गया है। कोरोना महामारी सामान्य तो हो गया लेकिन रेलवे में आज भी स्थिति यथावत बनी हुई है। जैसे मानो कि कोई देखने वाला नहीं है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर प्रवेश करने के लिए चार द्वार बनाये गये है। लेकिन इसमें दो प्रवेश द्वार बंद है। पूरब और पश्चिम साइड में मात्र दो प्रवेश द्वार खुला है।
दूसरा नंबर गेट खुदीराम बोस प्रवेश द्वार से होकर मुसाफिर खाना में जाने का रास्ता है। लेकिन स्टेशन के मुख्य द्वार पर जाने के लिए बैरिकेडिंग कर दिया गया है।
दो पहिया या फिर चार पहिया वाहन की प्रवेश करने के लिए मात्र एक ही रास्ता है। जिसे होकर स्टेशन परिसर में आवागमन करने की सुविधा दी गयी है। मुसाफिरखाना के पास बने तीसरा गेट भी बंद है। बैरिकेडिंग कर यू ही छोड़ दिया गया है। मुसाफिरखाना में टिकट लेने के लिए यात्री दो या फिर तीन नंबर गेट से आते है।
सामने पार्किंग में वाहन खड़ी करने की सुविधा रेलवे द्वारा निर्धारित की गयी है। तीन नंबर गेट बंद रहने से दो नंबर गेट से वाहनों का आवागमन होता है। जिसके कारण हमेशा जाम लग जाता है। स्टेशन निदेशक मनोज कुमार ने कहा कि खुदीराम बोस प्रवेश द्वारा पर लगे बैरिकेडिंग को दो तीन दिनों में हटा लिया जायेगा। खोलने के लिए आदेश मिल गया है।